Trump India Tariffs 2025: ट्रंप का 50% टैरिफ, 27 अगस्त से लागू?, 48 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के निर्यात पर असर, जानें किस पर लागू होगा और किस पर नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2025 17:25 IST2025-08-26T17:18:56+5:302025-08-26T17:25:44+5:30

Trump India Tariffs 2025: भारत के प्रतिस्पर्धियों में म्यांमा (40 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क), थाइलैंड तथा कंबोडिया (दोनों पर 36 प्रतिशत), बांग्लादेश (35 प्रतिशत), इंडोनेशिया (32 प्रतिशत), चीन तथा श्रीलंका (दोनों पर 30 प्रतिशत), मलेशिया (25 प्रतिशत), फिलिपीन तथा वियतनाम (दोनों पर 20 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क) शामिल हैं। 

Trump India Tariffs 2025 donald Trump 50 percentage effective August 27 impact India's exports worth over US$48 billion | Trump India Tariffs 2025: ट्रंप का 50% टैरिफ, 27 अगस्त से लागू?, 48 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के निर्यात पर असर, जानें किस पर लागू होगा और किस पर नहीं

file photo

Highlights50 प्रतिशत आयात शुल्क का सामना करना पड़ रहा है।इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे क्षेत्र इन व्यापक शुल्कों के दायरे से बाहर हैं।संघर्ष को समाप्त करने के लिए भारत पर पाबंदियां लगाई हैं।

नई दिल्लीः अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लागू करने की योजना का विवरण देते हुए एक मसौदा नोटिस जारी किया है, जिससे अमेरिका को भारत के 48 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य के निर्यात पर असर पड़ेगा। अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने वाले भारतीय सामान पर वर्तमान में 25 प्रतिशत शुल्क पहले से ही लागू है। रूसी कच्चे तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद के कारण 27 अगस्त से 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया जा रहा है। अमेरिकी गृह मंत्रालय ने सोमवार को जारी मसौदा आदेश में कहा कि ‘‘ बढ़ा हुआ शुल्क उन भारतीय उत्पादों पर लागू होगा जिन्हें 27 अगस्त, 2025 को ‘ईस्टर्न डेलाइट टाइम’ (ईडीटी) के अनुसार रात 12 बजकर एक मिनट या उसके बाद उपभोग के लिए (देश में) लाया गया है या गोदाम से निकाला गया है।

Trump India Tariffs 2025: किस समान पर लागू-

वस्त्र

परिधान

रत्न व आभूषण

झींगा

चमड़ा व जूते-चप्पल

पशु उत्पाद

रसायन और विद्युत एवं यांत्रिक मशीनरी।

Trump India Tariffs 2025: किस समान पर नहीं लागू-

दवा

ऊर्जा उत्पाद

इलेक्ट्रॉनिक सामान।

बशर्ते कि उन्हें देश में उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई हो या 17 सितंबर, 2025 को 12:01 बजे (ईडीटी) से पहले उपभोग के लिए गोदाम से बाहर ले जाया गया हो और आयातक ने एक विशेष ‘कोड’ घोषित करके अमेरिकी सीमा शुल्क को यह प्रमाणित किया हो।’’ भारत के अलावा ब्राजील एकमात्र अमेरिकी व्यापारिक साझेदार है जिसे 50 प्रतिशत आयात शुल्क का सामना करना पड़ रहा है।

Trump India Tariffs 2025: किस देश पर कितना-

भारतः 50 प्रतिशत

म्यांमाः 40 प्रतिशत

थाइलैंडः 36 प्रतिशत

कंबोडियाः 36 प्रतिशत

बांग्लादेशः 35 प्रतिशत

इंडोनेशियाः 31 प्रतिशत

चीनः 30 प्रतिशत

श्रीलंकाः 30 प्रतिशत

मलेशियाः 25 प्रतिशत

फिलिपीनः 20 प्रतिशत

वियतनामः 20 प्रतिशत। 

इस उच्च अमेरिकी आयात शुल्क का असर सबसे अधिक भारत के वस्त्र, परिधान, रत्न व आभूषण, झींगा, चमड़ा व जूते-चप्पल, पशु उत्पाद, रसायन और विद्युत एवं यांत्रिक मशीनरी शामिल हैं। दवा, ऊर्जा उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे क्षेत्र इन व्यापक शुल्कों के दायरे से बाहर हैं।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका को भारत से निर्यात किए जाने वाले लगभग 48.2 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापारिक सामान (2024 के व्यापार मूल्य के आधार पर) पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को समाप्त करने के लिए भारत पर पाबंदियां लगाई हैं।

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत पर रूसी तेल को दोबारा बेचकर ‘‘मुनाफाखोरी’’ करने का आरोप लगाया है। भारत ने छह अगस्त को कहा था कि अमेरिकी कार्रवाई ‘‘ अनुचित, और अविवेकपूर्ण’’ है। नए शुल्क के बाद भारत के प्रतिस्पर्धियों की स्थिति उन पर कम शुल्क के कारण अमेरिकी बाजार में बेहतर होगी।

भारत के प्रतिस्पर्धियों में म्यांमा (40 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क), थाइलैंड तथा कंबोडिया (दोनों पर 36 प्रतिशत), बांग्लादेश (35 प्रतिशत), इंडोनेशिया (32 प्रतिशत), चीन तथा श्रीलंका (दोनों पर 30 प्रतिशत), मलेशिया (25 प्रतिशत), फिलिपीन तथा वियतनाम (दोनों पर 20 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क) शामिल हैं। 

Web Title: Trump India Tariffs 2025 donald Trump 50 percentage effective August 27 impact India's exports worth over US$48 billion

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे