लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा सरकार की अगर पेड़ो की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने की योजना

By भाषा | Updated: July 18, 2021 21:00 IST

Open in App

अगरतला 18 जुलाई त्रिपुरा सरकार ने अगर पेड़ों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अगले तीन वर्षों में इस क्षेत्र से 2,000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करने का लक्ष्य रखा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 में 75 हजार किलो अगर चिप्स और 1500 किलो अगर तेल को निर्यात करने की योजना बनाई है।

मुख्यमंत्री बिप्लव देव ने इस संबंध में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अगर तेल और चिप्स के ढुलाई सुविधा के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री को अगर के पेड़ों की क्षमता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस क्षेत्र से अगले तीन साल में 2,000 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। मोदी ने परियोजना से संबंधित हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।’’

वर्तमान में राज्य में 50 लाख अगर पेड़ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने त्रिपुरा अगर लकड़ी नीति 2021' का सौदा तैयार करना शुरू किया है तथा 2025 तक इन पेड़ो की संख्या राज्य में को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

बिप्लव देव ने मोदी से सीआईटीईएस नियमों के तहत लकड़ी और उसके उत्पादों के निर्यात के लिए कोटा तय करने का भी अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब