लाइव न्यूज़ :

ई-वाणिज्य कंपनियों के खिलाफ सभी शिकायतों को प्रतिस्पर्धा अयोग के समक्ष रखें व्यापारी: गोयल

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अगस्त केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को व्यापारी समुदाय से खुद को ‘तैयार करने’ और ‘न्याय’ प्राप्त करने के लिये बड़ी ऑनलाइन खुदरा कंपनियों के खिलाफ उनकी सभी शिकायतों को बेहतर ढंग से नियामक के संज्ञान में लाने को कहा। अमेजन और फ्लिकार्ट की प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की जांच के खिलाफ अपील उच्चतम न्यायालय में खारिज होने के कुछ घंटों बाद उन्होंने यह बात कही।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने यह भी कहा कि बड़ी कंपनियां यह सुनिश्चित करने के लिये वकीलों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं कि खुदरा कारोबारियों की शिकायतों पर कुछ भी न हो।

उच्चतम न्यायालय ने अमेजन और फ्लिपकार्ट की याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार कर दिया। याचिकाओं में सीसीआई को प्रतिस्पर्धा कानून के कथित उल्लंघन की प्रारंभिक जांच की अनुमति देने के आदेश को चुनौती दी गयी थी।

घरेलू व्यापारियों के समर्थन में मुखर रहे गोयल ने सरकार की ओर से व्यापारी समुदाय को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया और उनसे कानूनों के उल्लंघन को सरकार के संज्ञान में लाने को कहा।

उन्होंने व्यापारियों से खुद को तैयार करने और उनकी जो भी शिकायतें हैं, उन सभी को सीसीआई के सामने पेश करने का आग्रह किया ताकि मामले में न्याय किया जा सके।

राष्ट्रीय कारोबारी दिवस के मौके पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने बड़ी ई-वाणिज्य कंपनियों की याचिकाओं को खारिज कर दिया। वे कंपनियां सीसीआई में आपकी शिकायतों से भाग रही हैं।

उल्लेखनीय है कि शीर्ष अदालत ने सोमवार को अमेजन और फ्लिपकार्ट की याचिकाओं पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। न्यायालय ने कहा कि जांच को चुनौती देना, आपराधिक कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज होने से पहले नोटिस मांगने के जैसा है। न्यायालय ने ई-वाणिज्य कंपनियों से सीसीआई जांच में सहयोग करने को कहा।

गोयल के अनुसार अगर कंपनियां भारत में ई-वाणिज्य करना चाहती हैं, उन्हें घरेलू व्यापारियों को साथ लेने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब