लाइव न्यूज़ :

इनोवा क्रिस्टा की कीमतों में अगस्त से 2 प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी टोयोटा

By भाषा | Updated: July 29, 2021 23:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 जुलाई (भाष) वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने बहुउद्देश्यीय वाहन इनोवा क्रिस्टा की कीमतों में अगले महीने से दो प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी।

टोयोटा ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कंपनी इनोवा क्रिस्टा की कीमतों में 1 अगस्त, 2021 से दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। लागत में वृद्धि के कारण वाहन के दाम में बढ़ोतरी की गई है।

कंपनी ने कहा, ‘‘एक ग्राहक केंद्रित कंपनी होने के नाते हम उपभोक्ताओं पर बढ़ती लागत के प्रभाव को सचेत रूप से कम करके अपने ग्राहकों की निरंतर विकसित होने वाली आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ कंपनी ने कहा कि रोडियम और पैलेडियम जैसी कीमती धातुओं की कीमतें पिछले एक साल में काफी बढ़ गई हैं। इस अवधि के दौरान इस्पात की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।

इससे पहले टाटा और हौंडा जैसी वाहन विनिर्माता कंपनियां भी वाहनों की कीमतों में वृद्धि की घोषणा कर चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब