लाइव न्यूज़ :

टोयोटा ने देश में पेश किया नया फॉर्च्यूनर, कीमत करीब 30 लाख रुपये से शुरू

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने बुधवार को अपने प्रीमियम एसयूवी फॉर्च्यूनर का नया संस्करण पेश किया, जिसकी कीमत 29.98 लाख रुपये से 37.43 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

कंपनी ने इस मॉडल का एक हाई-एंड संस्करण भी पेश किया, जिसे लीजेंडर नाम दिया गया और जिसकी कीमत 37.58 लाख रुपये है।

नये फॉर्च्यूनर में 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो छह-स्पीड ऑटोमैटिक और सिक्स-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा 2.7-लीटर पेट्रोल पावरट्रेन के साथ सिक्स-स्पीड ऑटोमैटिक और फाइव-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

मैनुअल टू-व्हील डीजल संस्करण की कीमत 32.48 लाख रुपये है, जबकि ऑटोमैटिक संस्करण का दाम 34.84 लाख रुपये है। इसी तरह, मैनुअल फोर-व्हील-ड्राइव संस्करण की कीमत 35.14 लाख रुपये है और ऑटोमैटिक का मूल्य 37.43 लाख रुपये है।

मैनुअल पेट्रोल संस्करण की कीमत 29.98 लाख रुपये और ऑटोमैटिक संस्करण की कीमत 31.57 लाख रुपये है।

कंपनी ने कहा कि उसने फॉर्च्यूनर के साथ-साथ लीजेंडर की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब