लाइव न्यूज़ :

टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री नवंबर में 2.4 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 12:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) की घरेलू बाजार में बिक्री नवंबर में 2.4 प्रतिशत बढ़कर 8,508 इकाई पर पहुंच गई। जापान की वाहन कंपनी ने नवंबर, 2019 में घरेलू बाजार में 8,312 वाहन बेचे थे।

टीकेएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिक्री एवं सेवा नवीन सोनी ने बयान में कहा, ‘‘दबी मांग और त्योहारी सीजन की मांग की वजह से कंपनी धीरे-धीरे बिक्री में सुधार दर्ज कर रही है। ग्राहक अब निजी वाहन रखना चाहते हैं। इसके चलते भी मांग सुधर रही है।’’

उन्होंने कहा कि कई तरह की आकर्षक पेशकशों तथा फाइनेंस योजनाओं की वजह से कंपनी बिक्री में वृद्धि की रफ्तार को कायम रख पाई है।

उन्होंने कहा कि टीकेएम की यूनियन की गैरकानूनी हड़ताल की वजह से कंपनी को अपने कारखाने में बंदी की घोषणा करनी पड़ी जिससे उत्पादन और थोक बिक्री प्रभावित हुई है। सोनी ने कहा कि कंपनी ने अपने पास मौजूद स्टॉक से बाजार की मांग को पूरा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs PBKS: मुकाबले के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के बाद लुंगी एनगिडी को एम्बुलेंस से स्ट्रेचर पर ले जाया गया | VIDEO

क्रिकेटनाबाद 152 रन के साथ सबसे आगे राहुल?, 25 छक्के-चौके के साथ आईपीएल पारी में सर्वाधिक बाउंड्री, 12 और 51 पर पंजाब खिलाड़ी ने छोड़े कैच और केएल ने कूटे रन

क्रिकेटकेएल राहुल IPL के इतिहास में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने, पंजाब किंग्स के खिलाफ करियर का सर्वश्रेष्ठ 152 रन बनाए

भारतपूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कस सकता है कानूनी शिकंजा, जदयू नेत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी

ज़रा हटकेओडिशा में एक आवारा कुत्ते ने ज़हरीले साँप से 30 बच्चों की जान बचाकर हीरो की तरह अपनी जान दी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन