लाइव न्यूज़ :

भारत को खिलौनों के क्षेत्र में वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिये ‘टॉयकाथॉन’ की शुरूआत

By भाषा | Updated: January 5, 2021 23:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी सरकार ने मंगलवार को देश में नय व अनूठे प्रकार के खिलौने के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये ‘टॉयकाथॉन’ की शुरूआत की। इसके तहत छात्र, शिक्षक, विशेषज्ञ और स्टार्टअप एक मंच पर आकर नये-नये प्रकार के खिलौने और ‘गेम’ बनाने को लेकर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

महिला और बालविकास तथा कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत ज्यादातर खिलौनों का आयात करता है। सरकार खिलौना विनिर्माण के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये इस क्षेत्र में देश में काम कर रहे उद्योगों को बढ़ावा दे रही है।

इस मौके पर मौजूद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत में खिलौनों का बाजार करीब एक अरब डॉलर का है। लेकिन दुर्भाग्य से 80 प्रतिशत खिलौनों का आयात किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज ‘टॉयकाथॉन’ की शुरूआत सरकार का घरेलू उद्योग और स्थानीय विनिर्माताओं के लिये एक परिवेश सृजित करने तथा अब तक उपयोग नहीं हुए संसाधनों एवं क्षमता के उपयोग की दिशा में जारी प्रयास का हिस्सा है।’’

शिक्षा, महिला और बाल विकास, कपड़ा, वाणिज्य एवं उद्योग, एमएसमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम), सूचना और प्रसारण तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने संयुक्त रूप से ‘टॉयकाथॉन’-2021 की शुरूआत की है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘यह न केवल भारत को खिलौनों और ‘गेम’ के लिये एक वैश्विक केंद्र विकसित करने की दिशा में मदद करेगा, बल्कि हमारे बच्चों को भारतीय संस्कृति के महत्व और मूल्य को समझने में मददगार होगा जिसकी परिकल्पना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब