लाइव न्यूज़ :

मार्च 2020 में कुल ऋण व्यक्तिगत ऋण की हिस्सेदारी बढ़कर 24 प्रतिशत : आरबीआई

By भाषा | Updated: November 4, 2020 23:08 IST

Open in App

मुंबई, चार नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2020 में बैंकों के कुल दिए गए ऋण में व्यक्तिगत ऋण की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत रही। पांच साल पहले यह हिस्सेदारी 16.6 प्रतिशत थी।

केंद्रीय बैंक की रपट ‘देश के नियमित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा मार्च 2020 में दिए ऋण पर साधारण सांख्यिकी रिटर्न’ में यह तथ्य दिया गया है।

इसके मुताबिक औद्योगिकी क्षेत्र को ऋण आवंटन में मार्च 2020 में कमी आयी है। कुल ऋण में इसकी हिस्सेदारी घटकर 30.6 प्रतिशत रही जो मार्च 2015 में 41.2 प्रतिशत थी।

वित्त वर्ष 2019-20 में सभी बैंकों की ऋण वृद्धि में नरमी रही। निजी क्षेत्र के बैंकों की ऋण वृद्धि अपेक्षा कृत अधिक थी। आंकड़ों के मुताबिक खुदरा ऋण में लगातार तेज वृद्धि हो रही है, इसमें घरेलू क्षेत्र के ऋण की हिस्सेदारी बढ़ी है। घरेलू क्षेत्र के ऋण में व्यक्तिगत, हिंदू अविभाजित परिवार, प्रोपराइटरी और साझेदारी फर्म और अन्य खुदरा ऋण शामिल हैं। मार्च 2020 में कुल ऋण में इनकी हिस्सेदारी बढ़कर 51 प्रतिशत रही जो मार्च 2015 में 41.8 प्रतिशत थी।

व्यक्तिगत ऋण श्रेणी में महिला ऋणधारकों की हिस्सेदारी 34.2 प्रतिशत रही जो पांच साल पहले 21.1 प्रतिशत थी। कुल ऋण में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़कर 22 प्रतिशत रही जो पांच साल पहले 17.9 प्रतिशत थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब