लाइव न्यूज़ :

दादर-नागर हवेली, दमन-दीव की सरकारी बिजली वितरण कंपनी के लिये टोरेंट पावर ने लगायी सबसे बड़ी बोली

By भाषा | Updated: February 20, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 फरवरी केंद्रशासित प्रदेशों दादर-नगर हवेली और दमन-दीव की सरकारी बिजली वितरण कंपनी (डिस्कॉम) के लिये टोरेंट पावर सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। कंपनी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि बिजली वितरण कंपनी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण निविदा दस्तावेजों के तहत निर्धारित औपचारिकताओं के अधीन है।

सरकारी बिजली वितरण कंपनी 603 वर्ग किलोमीटर के भौगोलिक क्षेत्र में 1.5 लाख उपभोक्ताओं को हर साल लगभग 900 करोड़ यूनिट बिजली की बिक्री करती है। इस डिस्कॉम का सालाना राजस्व लगभग 4,500 करोड़ रुपये है।

प्रदर्शन में सुधार के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने केंद्रशासित प्रदेशों की बिजली वितरण कंपनियों के निजीकरण की योजना तैयार की है।

टोरेंट पावर अभी गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, दहेज सेज (विशेष आर्थिक क्षेत्र) और धोलेरा एसआईआर (विशेष निवेश क्षेत्र); महाराष्ट्र के भिवंडी, शील, मुंब्रा और कलवा तथा उत्तर प्रदेश के आगरा में 36.5 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को करीब 16.66 अरब यूनिट बिजली का वितरण करती है।

टोरेंट ग्रुप के चेयरमैन समीर मेहता ने कहा, “इस अधिग्रहण के साथ, टोरेंट के पास 25 अरब यूनिट से अधिक बिजली वितरित करने की जिम्मेदारी मिल जायेगी, जो भारत की कुल बिजली खपत के लगभग दो प्रतिशत के बराबर है। यह अधिग्रहण टोरेंट की स्थिति को काफी मजबूत करेगा। इससे कंपनी की उपस्थिति तीन राज्यों व एक केंद्रशासित प्रदेश के 12 शहरों तक पहुंच जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब