लाइव न्यूज़ :

टमाटर की बढ़ी कीमत से लाल हुए ग्राहक, दिल्ली-एनसीआर में 90 रुपये प्रति किलोग्राम हुए दाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 10, 2024 09:36 IST

चूंकि, टमाटरों की शेल्फ लाइफ लंबी नहीं होती और वे बहुत जल्दी सड़ जाते हैं, बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है जिससे कीमतों में वृद्धि हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देआजादपुर मंडी, गाज़ीपुर मंडी और ओखला सब्जी मंडी समेत दिल्ली की प्रमुख थोक सब्जी मंडियों में भी टमाटर के दाम बढ़ गए हैं।मानसूनी बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से दिल्ली में टमाटर की कीमतें 90 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं।टमाटरों की शेल्फ लाइफ लंबी नहीं होती और वे बहुत जल्दी सड़ जाते हैं, बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है जिससे कीमतों में वृद्धि हुई है।

नई दिल्ली: देश भर के कई राज्यों में मानसूनी बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से दिल्ली में टमाटर की कीमतें 90 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं। आजादपुर मंडी, गाज़ीपुर मंडी और ओखला सब्जी मंडी समेत दिल्ली की प्रमुख थोक सब्जी मंडियों में भी टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। 

गाज़ीपुर सब्जी मंडी के एक विक्रेता ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में थोक बाजारों में टमाटर की दरें 60-70 रुपए तक पहुंच गई हैं, जबकि एक अन्य ने टमाटर की कीमतों में वृद्धि का कारण फसल के नुकसान को बताया है। चूंकि, टमाटरों की शेल्फ लाइफ लंबी नहीं होती और वे बहुत जल्दी सड़ जाते हैं, बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है जिससे कीमतों में वृद्धि हुई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, निवासियों ने टमाटर की बढ़ती कीमतों पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, "अभी कुछ दिन पहले, हमने 28 किलो टमाटर खरीदा था, लेकिन अब यह ऑनलाइन और स्थानीय बाजार में 90 किलो बिक रहा है। सब्जियां महंगी हो गई हैं।" 

आजादपुर मंडी में थोक सब्जी विक्रेता संजय भगत ने पीटीआई को बताया, "बारिश के कारण थोक बाजारों में भी दाम 50 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले एक हफ्ते में टमाटर की सप्लाई कम हो गई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल जैसे राज्यों से इन कृषि उत्पादों को लाने ले जाने वाले ट्रकों की संख्या भारी बारिश के कारण परिवहन प्रभावित होने के कारण कम हो गई है।"

टॅग्स :महाराष्ट्रहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स