लाइव न्यूज़ :

बीमा क्षेत्र की तीन कंपनियां आईपीओ के जरिये दस हजार करोड़ रुपये जुटाएंगी

By भाषा | Updated: August 22, 2021 18:47 IST

Open in App

बीमा क्षेत्र से जुड़ी तीन अलग-अलग कंपनियां आने वाले महीनों में बाजार में प्रवेश करने के साथ आईपीओ के जरिये दस हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाएंगी। पॉलिसी बाजार चलाने वाली पीबी फिनटेक, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी और मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विस आईपीओ के जरिये यह राशि जुटाएंगी। इन तीनों कंपनियों ने इस आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से संबंधित मसौदा बाजार नियामक सेबी के समक्ष पहले ही भेज दिया है। इस वर्ष अभी तक 40 से अधिक कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटायी है। इसमें से अकेले अगस्त में चार कंपनियां सूचीबद्ध हुईं, जबकि पांचवी कंपनी नुवोको विस्टास कॉर्प का आईपीओ सोमवार के लिए निर्धारित है। इस महीने अब तक 24 और कंपनियों ने आईपीओ दाखिल किया है और इन कंपनियों को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने की उम्मीद है। निवेश बैंकर इस साल बाजार में 100 से अधिक आईपीओ आने की उम्मीद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स