लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 179 अंक टूटा

By भाषा | Updated: June 17, 2021 18:42 IST

Open in App

मुंबई, 17 जून शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 179 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अपेक्षा के विपरीत नीतिगत दर में समय से पहले और तेजी से वृद्धि के संकेत से निवेशक अचंभित हुए जिसका असर दुनिया भर के बाजारों पर पड़ा।

कारोबारियों के अनुसार इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में 76 पैसे की बड़ी गिरावट से भी धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 178.65 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,323.33 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 76.15 अंक यानी 0.48 प्रतिशत गिरकर 15,691.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में इंडसइंड बैंक रहा। इसके अलावा डा. रेड्डीज, एनटीपीसी, मारुति, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल और एचडीएफसी भी नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक समेत अन्य शेयर 1.86 प्रतिशत तक लाभ में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक विकास जैन ने कहा, ‘‘फेडरल ओपेन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के बयान से वैश्विक बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और उसका असर घरेलू बाजार पर भी रहा। निवेशकों ने फेडरल रिजर्व के देश के आर्थिक वृद्धि अनुमान को बढ़ाने के साथ उम्मीद के विपरीत नीतिगत दर में समय से पहले वृद्धि की घोषणा पर गौर किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व ने इस साल के लिये वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया है जबकि नीतिगत दर में 2024 के बजाए 2023 में वृद्धि का अनुमान जताया। साथ ही इस पर बातचीत शुरू की है कि 120 अरब डॉलर के बांड खरीद कार्यक्रम को कब तक वापस लिया जाए।’’

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर आ रही है और रोजगार बाजार में मजबूती से फेडरल रिजर्व बांड खरीद कार्यक्रम में नरमी ला सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे बांड प्रतिफल तंग हो सकता है, जिसका असर इक्विटी संपत्ति के मूल्य पर पड़ेगा।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग बढ़त में रहे जबकि सोल और तोक्यो में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.46 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 76 पैसे लुढ़क कर 74.08 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब