लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 13,500 के पार

By भाषा | Updated: December 23, 2020 10:24 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 150 अंकों से ज्यादा बढ़ गया।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में लगभग 300 अंकों की तेजी के बाद खबर लिखे जाने तक 141.15 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 46,147.84 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 43.15 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 13,509.45 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़ोतरी इंफोसिस में हुई, जबकि एचसीएल टेक, मारुति, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एमएंडएम और टाइटन भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर ओएनजीसी, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 452.73 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 46,006.69 अंक पर और निफ्टी 137.90 अंक या 1.03 प्रतिशत चढ़कर 13,466.30 अंक पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 1,153 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब