लाइव न्यूज़ :

डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे बढ़कर 73.07 पर पहुंचा

By भाषा | Updated: March 9, 2021 11:07 IST

Open in App

मुंबई, नौ मार्च घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार बढ़त के साथ शुरू होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती दौर में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 73.07 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा में 73.16 रुपये प्रति डालर के भाव पर कारोबार की शुरुआत हुई। इसके कुछ ही देर बाद यह और बढ़कर 73.07 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। यह दर पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे ऊंची रही।

इससे पहले सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया 73.25 पर बंद हुआ था।

इस दौरान घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 373.32 अंक ऊंचा रहकर 50,813.39 अंक और व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक 107.25 अंक ऊंचा रहकर 15,064.15 अंक पर चल रहा था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती आंकने वाला डालर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 92.33 अंक पर पहुंच गया।

रिलायंस सिक्युरिटीज ने अपने एक शोध नोट में कहा है, ‘‘मंगलवार सुबह एशियाई कारोबार में अमेरिकी मुद्रा मजबूत रही। बॉंड प्राप्ति बढ़ने और अमेरिका में महामारी से जल्द ही आर्थिक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद से यह स्थिति बनी है। लेकिन कच्चे तेल के ऊंचे दाम और अमेरिकी मुद्रा में जारी मजबूती से रुपये की मजबूती सीमित दायरे में रह सकती है।’’

बहरहाल, ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.78 प्रतिशत बढ़कर 68.77 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब