लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक के ब्याज दर यथावत रखने से रुपया शुरुआती कारोबार में 16 पैसे चढ़ा

By भाषा | Updated: December 4, 2020 12:12 IST

Open in App

मुंबई, 4 दिसंबर रिजर्व बैंक ने लगातार तीसरी बार मुख्य नीतिगत दर को शुक्रवार को यथावत रखा। इससे अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 16 पैसे मजबूत होकर 73.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी निवेश की आवक, घरेलू शेयर बाजारों की सकारात्मक शुरुआत और विदेशी बाजारों में डॉलर की नरमी से रुपये को मदद मिली है।

रुपया मजबूती के साथ 73.81 प्रति डॉलर पर खुला और थोड़ी ही देर में 73.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

इससे पहले बृहस्पतिवार को रुपया 73.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद शुक्रवार को रेपो दर को चार प्रतिशत पर बनाये रखने का निर्णय लिया। हालांकि, रिजर्व बैंक ने जरूरत पड़ने पर कटौती की गुंजाइश बनाये रखने के लिये मौद्रिक रुख को नरम रखा है।

इस बीच छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 90.69 पर रहा।

विदशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने खरीदारी का रुख जारी रखा और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 3,637.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा 1.93 फीसदी बढ़कर 49.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब