लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 73.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: January 13, 2021 21:34 IST

Open in App

मुंबई, 13 जनवरी रुपये में लगाजार दूसरे दिन भी तेजी रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश और एशियाई मुद्राओं में तेजी के रुख के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 10 पैसे बढ़कर 73.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.16 पर खुला और कारोबार के दौरान 73.10 से 73.23 के दायरे में रहा। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद के मुकाबले 10 पैसे की तेजी दर्शाता 73.15 पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 90.15 अंक हो गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी कायम रही। आज की तेजी का कारण डॉलर इंडेक्स में मामूली गिरावट तथा अधिकांश एशियाई मुद्राओं में तेजी के रुख का होना था।’’

कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.18 प्रतिशत बढ़कर 56.68 डालर प्रति बैरल हो गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं और उनकी ओर से बुधवार को 1,879.06 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीद की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब