लाइव न्यूज़ :

रुपये में आठवें दिन भी गिरावट 76 पैसे टूटकर 74.08 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:19 IST

Open in App

मुंबई, 17 जून रुपये में बृहस्पतिवार को यानी आठवें कारोबारी सत्र में भी गिरावट जारी रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से पहले ब्याज दर बढ़ाये जाने का संकेत देने से विदेशों में डॉलर में मजबूती रही। इससे बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 76 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 74 रुपये के स्तर से नीचे चला गया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.65 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान इसमें और गिरावट आई तथा अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 76 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ प्रति डालर 74.08 पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया 73.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये में 73.57 के उच्च स्तर और 74.08 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ हुई।

बृहस्पतिवार तक के पिछले आठ कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 128 पैसे की गिरावट आ चुकी है।

इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.60 प्रतिशत बढ़कर 91.67 हो गया।

शेरखान बाय बीएनपी परिबास के शोध विश्लेषक सैफ मुकादम ने कहा, ‘‘डॉलर के मजबूत होने से रुपये में गिरावट रही। इसके साथ ही वैश्विश्क बाजारों में जोखिम से बचने और आर्थिक मोर्चे पर निराशाजनक आंकड़ों से रुपये पर दबाव रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने बाजार को यह संकेत देकर चकित कर दिया कि वह उम्मीद से पहले दर में वृद्धि कर सकता है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक केन्द्रीय बैंक अपनी मानक दर को जो कि इस समय शून्य के करीब है 2023 के अंत तक बढ़ाकर 0.6 प्रतिशत तक ले जा सकता है। ’’

कोविड की दूसरी लहर को देखते हुये बाजार भागीदारों का मानना है कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार की उम्मीदों को झटका लगा है। ऐसे में डालर के मुकाबले रुपया 73.25 से लेकर 74.15 रुपये प्रति डालर के दायरे में रह सकता है।

ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.48 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।

इस बीच बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजारों में शुद्ध बिकवाल रहे। इस दौरान उन्होंने 870.29 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम