लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक गवर्नर ने उछाल मारते बाजारों में बढ़े मूल्यांकन को वित्तीय स्थिरता के लिये जोखिम बताया

By भाषा | Updated: January 11, 2021 22:01 IST

Open in App

मुंबई, 11 जनवरी रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि तेजी से ऊपर चढ़ते बाजार और आर्थिक गतिविधियों के बीच कहीं तालमेल नहीं दिखता।

उन्होंने चेताया कि वित्तीय संपत्तियों का जरूरत से ज्यादा मूल्यांकन वित्तीय स्थिरता के लिये जोखिम पैदा कर सकता है।

दास ने छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) की प्रस्तावना में कहा, ‘‘भारत और दुनिया भर में दोनों स्तरों पर हालिया समय में वित्तीय बाजारों के कुछ खंडों और वास्तविक अर्थव्यवस्था के बीच संबंध कम होता नजर आ रहा है।’’

उन्होंने सचेत किया, ‘‘वित्तीय परिसंपत्तियों का अधिक मूल्यांकन वित्तीय स्थिरता के लिये जोखिम पैदा करते हैं।’’

आरबीआई गवर्नर ने वित्तीय प्रणाली के आंतरिक संबंधों में कटाव को देखते हुए बैंकों और वित्तीय संस्थानों को इस जोखिम का संज्ञान लेने को कहा।

कोरोना वायरस महामारी के बाद मार्च में भारतीय शेयर बाजारों में 40 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आयी थी। हालांकि, उसके बाद से बाजार अब तक 80 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुके हैं और यह तेजी लगातार जारी ही है। नये डीमैट खाते खुलने की रफ्तार भी रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है।

दास ने पहले भी आथिर्क गतिविधियों और वित्तीय बाजारों के बीच तालमेल घटने को लेकर टिप्पणियां की हैं, लेकिन उन्होंने पहली बार इसे वित्तीय स्थिरता के व्यापक पहलू से जोड़ा है।

आरबीआई ने महामारी और उसके बाद लगाये गये लॉकडाउन के कारण चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.5 प्रतिशत की तेज गिरावट आने का अनुमान लगाया है उसके बावजूद शेयर बाजारों में तेजी जारी है।

कुछ विश्लेषकों का यह भी कहना है कि बाजार भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अल्पकालिक नकारात्मक कारकों के बजाय दीर्घकालिक कारकों को तवज्जो दे रहा है। हालिया तेजी का यह भी एक कारण हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब