लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे के पूर्व सलाहकार अजय मेहता की फ्लैट की खरीद आयकर विभाग की जांच के घेरे में

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:22 IST

Open in App

मुंबई, 21 जुलाई आयकर विभाग ने पुणे के एक बिल्डर को कारण बताओ नोटिस भेजा है जिसने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पूर्व प्रमुख सलाहकार अजय मेहता को कथित बेनामी लेन देन के जरिये पिछले साल अक्तूबर में 5.33 करोड़ रुपये में एक फ्लैट बेचा था।

यह फ्लैट शहर के नरीमन पॉइंट इलाके में है।

महारेरा (महाराष्ट्र रियल एस्टेट विनियमन प्राधिकरण) के अध्यक्ष मेहता ने पुणे की अनामित्रा प्रॉपर्टीज से यह फ्लैट खरीदा था। आयकर विभाग के मुताबिक अनामित्रा प्रॉपर्टीज कथित रूप से एक मुखौटा कंपनी है जो कोई भी कारोबार नहीं करती।

आयकर विभाग ने गत सात जुलाई को अनामित्रा को नोटिस भेजा था। दस्तावेजों के मुताबिक इस कंपनी ने अक्तूबर, 2020 में मेहता को 5.33 करोड़ रुपए में मुंबई के नरीमन पॉइंट सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के समता कोओपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में स्थित फ्लैट बेचा था।

बेनामी संपत्ति लेनदेन रोधक अधिनियम, 1988 के तहत नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि लेन-देन जिसके बाद अनामित्रा ने मई, 2009 में चार करोड़ रुपये में बी5, समता कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में फ्लैट का अधिग्रहण किया, एक "बेनामी" सौदा था। क्योंकि दो सूचीबद्ध शेयरधारक शहर के पश्चिमी उपनगरों में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले "निम्न साधनों के लोग" हैं।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि अनामित्रा के "मालिकों" ने भी फ्लैट के संबंध में "शपथ के तहत स्वामित्व की जानकारी से इनकार किया है।" अनामित्रा से 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।

मेहता के खिलाफ कर विभाग का आरोप है कि फ्लैट का स्वामित्व मुखौटा कंपनी के पास था जिसे "केवल बेनामी संपत्ति रखने के उद्देश्य से बनाया गया था।"

टिप्पणी के लिए मेहता से संपर्क नहीं हो सका।

1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी मेहता, जुलाई 2020 से, फरवरी 2021 में महारेरा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने तक ठाकरे के प्रमुख सलाहकार थे। उन्होंने मई, 2019 से जून 2020 तक मुख्य सचिव के रूप में भी काम किया था, और 2015 से 2019 तक बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आयुक्त भी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब