लाइव न्यूज़ :

हयात रीजेंसी, मुंबई की स्वामी कंपनी ने कहा उसको बैंक ने खाते से भुगात करने से रोक दिया है

By भाषा | Updated: June 8, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून पांच सितारा होटल हयात रीजेंसी मुंबई के स्वामित्व वाली कंपनी एशियन होटल्स (वेस्ट) ने मंगलवार को कहा कि यस बैंक ने एक रिण नहीं चुका पाने के कारण बैंक में उसके एस्क्रो खाते से भुगतान करने पर रोक लगा दी है।

धनाभाव के कारण मुंबई हयात रीजेंसी का कारोबार निलंबित कर दिया गया।

एशियन होटल्स (वेस्ट) ने नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी और पूरे होटल उद्योग पर महामारी के व्यापक असर के कारण वह 28 अप्रैल, 2021 को यस बैंक के कर्ज का भुगतान नहीं कर सकी। बैंक ने उसके बाद "यस बैंक ने एस्क्रो खाते में होटल के रोज कारोबार की आय सहित उसमें की सभी प्रकार की धनराशि के इस्तेमाल पर रोक लगा दी।"

उसने कहा कि कंपनी/होटल को उक्त खाते से सरकारी करों (जीएसटी,वैट, टीडीएस, पीएफ आदि) , वेंडर भुगतान, तीसरे पक्ष के कर्मचारियों के वेतन (300 से ज्यादा) और होटल की दूसरी जरूरी सेवाओं सहित किसी के लिए भी भुगतान करने की मंजूरी नहीं है।

एशियन होटल्स (वेस्ट) ने कहा कि यस बैंक ने केवल होटल के बिजली, पानी और गैस शुल्कों के लिए कंपनी के निलंब खाते से कुछ भुगतान किए हैं।

गत 28 मई को कंपनी ने बीएसई को दी गयी सूचना में कहा था कि वह यस बैंक को 4.32 करोड़ रुपए के रिण का पुनर्भुगतान करने में नाकाम रही है।

सोमवार को हयात होटल्स कॉरपोरेशन ने मुंबई के हयात रीजेंसी होटल में परिचालन निलंबित कर दिया और कहा कि होटल अगली सूचना तक बंद रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब