लाइव न्यूज़ :

आरबीएल बैंक के नए मुखिया ने परिसंपत्ति गुणवत्ता से जुड़ी आशंका को नकारा

By भाषा | Updated: December 26, 2021 21:26 IST

Open in App

मुंबई, 26 दिसंबर निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक के अंतरिम मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक बनाए गए राजीव आहूजा ने रविवार को बैंक की सेहत के बारे में उपजी आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा कि दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा सितंबर की तिमाही के मुकाबले अधिक होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुख्य महाप्रबंधक योगेश के दयाल को आरबीएल बैंक का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किए जाने के बाद विश्ववीर आहूजा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद छोड़ने की घोषणा कर दी। उसके बाद बैंक के निदेशकमंडल ने राजीव को अंतरिम तौर पर यह जिम्मेदारी सौंपी है।

राजीव ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि निदेशकमंडल ने विश्ववीर के छुट्टी पर जाने के बाद उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए चुना है और इसे आरबीआई की तरफ से नियुक्त अतिरिक्त निदेशक का भी समर्थन हासिल है। राजीव ने कहा कि आरबीएल बैंक और उसकी रणनीति को केंद्रीय बैंक का पूरा समर्थन हासिल है।

जहां तक विश्ववीर के अचानक छुट्टी पर चले जाने का सवाल है तो राजीव ने कहा कि वह चिकित्सकीय वजहों से पद से हटे हैं। हालांकि उन्होंने इसका अधिक ब्योरा नहीं दिया। विश्ववीर का कार्यकाल अभी छह महीने बचा हुआ था।

राजीव ने कहा कि इस घटनाक्रम का बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि बैंक दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा सितंबर तिमाही से भी अधिक रहेगा।

उन्होंने सूक्ष्म-वित्त उधारी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत पर बल देते हुए कहा, ‘‘हमें सेवा, शासन, डिजिटल और जोखिम वाले क्षेत्रों में अधिक ध्यान देना होगा।’’भाषा

राजीव ने कहा कि बैंक के पास 15,000 करोड़ रुपये की अधिक तरलता है और वह ग्राहकों तक पहुंचने के लिए कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक मार्च 2022 तक अपने शुद्ध एनपीए को दो प्रतिशत के नीचे लेकर आएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग