लाइव न्यूज़ :

लाकडाउन में क्रमिक ढील के अब सैर सपाटे के शौकीन अब छुट्टियां नानने निकलने लगे हैं : ओयो

By भाषा | Updated: November 11, 2020 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर कोविड-19 के चलते 2020 में लोगों के यात्रा करने पर कई पाबंदियां रही हैं पर अब लाकडाउन में ढील के बाद दिवाली की छुट्टियों में घरेलू पर्यटक अपनी पसंद के पर्यटन स्थलों के लिए निकलने लगे हैं। आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो ने एक रपट में कहा है कि लोग संक्रमण के मद्देनजर सुरिक्षित यात्रा पर विशेष ध्यान दे रह हैं।

उसके अनुसार घरेलू पर्यटक समुद्र किनारे के स्थानों या अपने आस-पास के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दे रहे है। इसके लिए अभी सड़क यात्रा को प्राथमिकता दी जा रही है।

ओयो होटल्स एंड होम्स ने उसके मंच पर की जाने वाली बुकिंग के आधार पर कहा कि जयपुर, केरल, गोवा, विशाखापत्तनम और वाराणसी यात्रियों की सबसे पसंदीदा जगह बनकर उभरे हैं। दिल्ली-एनसीआर और लखनऊ जैसे उत्तर भारतीय शहरों से लोग जयपुर की यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। वहीं चेन्नई और बेंगलुरू के यात्री केरल में कोच्चि की यात्रा कर रहे हैं। मुंबई और पुणे के लोगों के बीच गोवा पसंदीदा जगह बनकर उभरा है।

इस बारे में कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओर मुख्य परिचालन अधिकारी (फ्रेंचाइजी कारोबार भारत एवं दक्षिण एशिया) ने कहा, "धीरे-धीरे अनलॉक होने के साथ त्यौहारी मौसम के दौरान सितंबर 2020 में यात्रा के दौरान वृद्धि हुई है। राज्यों ने पर्यटकों के लिए अपनी सीमाएं खोल दी हैं। हमारे दिवाली बुकिंग आंकड़ों के अनुसार लोग सुरक्षित यात्रा विकल्प के साथ सड़क यात्रा को तरजीह दे रहे हैं। इस दौरान लोगों के बीच अंतर-राज्यीय यात्रा वृद्धि देखी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?