लाइव न्यूज़ :

सरकार ने इक्रीसेट को कृषि शोध के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 16, 2020 19:07 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर सरकार ने हैदराबाद स्थित अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान (इक्रीसेट) को कृषि अनुसंधान गतिविधियों के लिए ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति दी है। एक सरकारी विज्ञप्ति में सोमवार को यह जानकारी दी गयी है।

ड्रोन की तैनाती के लिए लागू कुछ नियमों से संस्थान को ‘सशर्त’ छूट प्रदान करते हुए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि संस्थान दूरस्थ पायलट विमान प्रणाली या ड्रोन का उपयोग करके इक्रीसेट अनुसंधान क्षेत्र के भीतर कृषि अनुसंधान गतिविधियों के लिए आंकड़े (डेटा) एकत्र कर सकता है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह अनुमति जारी होने की तारीख से या डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म (चरण -1) के पूर्ण परिचालन तक, जो भी पहले हो, जारी किये जाने से छह महीने की अवधि के लिए यह छूट वैध है। यह कहते हुए कि उक्त छूट सभी शर्तों और सीमाओं के सख्त अनुपालन के साथ ही मान्य होगी।

विज्ञप्ति में नागर विमानन मंत्रालय के संयुक्त सचिव अम्बर दूबे के हवाले से कहा गया है, ‘‘ड्रोन भारत में कृषि क्षेत्र में विशेष रूप से सटीक कृषि-कार्य, टिड्डी नियंत्रण और फसल की पैदावार में सुधार जैसे क्षेत्रों में एक बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। सरकार युवा उद्यमियों और शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रही है कि वे दूर दूरस्थ क्षेत्रों में भारत के करीब 6.6 लाख गाँव के लिए कम लागत वाले ड्रोन समाधानों पर ध्यान दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

क्रिकेटकेएल राहुल-वैभव सूर्यवंशी खाते में 357-357 रन?, आखिर किसके पास ऑरेंज कैप, कौन मारेगा बाजी?

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन