लाइव न्यूज़ :

देश का कपड़ा क्षेत्र 100 अरब डॉलर का निर्यात हासिल करने की ओर अग्रसर: कपड़ा राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने अगले पांच वर्षों में 100 अरब डॉलर के कपड़ा निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

उद्योग मंडल सीआईआई के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार ने अगले पांच वर्षों में 100 अरब डॉलर के कपड़ा निर्यात का एक मजबूत व महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इसे पाने के लिए हम सभी विकास योजनाओं के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने तथा कई और योजनाएं लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सरकार पहले ही देश में नए निवेश आकर्षित करने और मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने के लिए मित्र (मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल) योजना की घोषणा कर चुकी है। अन्य महत्वपूर्ण पहल में निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और विनिर्माण उत्कृष्टता के लिए पीएलआई योजना का शुभारंभ शामिल है।

मंत्री ने टेक्सकॉन के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही।

इस मौके पर कपड़ा सचिव उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार कपड़ा और परिधान क्षेत्र की वृद्धि और विकास के लिये चुनौतियों को दूर करने के साथ अनुकूल परिवेश तैयार करने को लेकर हर संभव कदम उठा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?