लाइव न्यूज़ :

देश का विदेशी कर्ज 2.1 प्रतिशत बढ़कर 570 अरब डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर भारत का विदेशी कर्ज मार्च, 2021 के अंत तक सालाना आधार पर 2.1 प्रतिशत बढ़कर 570 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच विदेशी कर्ज में मामूली वृद्धि हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि विदेशी कर्ज से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अनुपात मामूली बढ़कर 21.1 प्रतिशत हो गया है, जो मार्च, 2020 के अंत तक 20.6 प्रतिशत था।

मंत्रालय की ओर से देश के विदेशी कर्ज पर जारी स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि इस दौरान मुद्रा भंडार से विदेशी ऋण का अनुपात बढ़कर 101.2 प्रतिशत हो गया, जो इससे प़िछले साल की समान अवधि में 85.6 प्रतिशत था। इससे भारत की शुद्ध ऋणदाता के रूप में दुनिया में स्थिति मजबूत हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान सरकारी ऋण 107.2 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले की तुलना में 6.2 प्रतिशत अधिक है। इसकी वजह बाहरी सहायता में बढ़ोतरी है। विदेशी सहायता में बढ़ोतरी से पता चलता है कि 2020-21 के दौरान बहुपक्षीय एजेंसियों ने कोविड-19 के लिए अधिक ऋण सहायता दी।

वहीं दूसरी ओर गैर-सरकारी कर्ज सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 462.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

गैर-सरकारी ऋण में वाणिज्यिक कर्ज, एनआरआई जमा और लघु अवधि के व्यापार ऋण का हिस्सा 95 प्रतिशत है।

इस दौरान एनआरआई जमा 8.7 प्रतिशत बढ़कर 141.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई। वाणिज्यिक ऋण 0.4 प्रतिशत घटकर 197 अरब डॉलर और लघु अवधि का व्यापार ऋण 4.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.3 अरब डॉलर रहा।

मार्च, 2021 के अंत तक दीर्घावधि ऋण (मूल परिपक्वता अवधि एक साल या अधिक) 468.9 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले की तुलना में इसमें 17.3 अरब डॉलर की वृद्धि हुई।

देश के विदेशी कर्ज में अमेरिकी डॉलर मूल्य के ऋण का हिस्सा सबसे अधिक बना हुआ है। मार्च, 2021 के अंत तक इसका हिस्सा 52.1 प्रतिशत रहा। रुपये वाले कर्ज का हिस्सा 33.3 प्रतिशत, येन का 5.8 प्रतिशत और यूरो का 3.5 प्रतिशत रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब