लाइव न्यूज़ :

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर टैक्स चोरी में गिरफ्तार, 34 करोड़ की GST धांधली का आरोप

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: August 3, 2018 11:28 IST

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर विजय रत्नाकर गुट्टे को जीएसटी इंटेलिजेंस के डायरेक्टोरेट जनरल ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। विजय रत्नाकर पर जीएसटी से जुड़े हुए मामलों में करीब 34 करोड़ रुपए की धांधली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

मुंबई, 3 अगस्त। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर विजय रत्नाकर गुट्टे को जीएसटी इंटेलिजेंस के डायरेक्टोरेट जनरल ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। विजय रत्नाकर पर जीएसटी से जुड़े हुए मामलों में करीब 34 करोड़ रुपए की धांधली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, विजय रत्नाकर गुट्टे की फर्म, वीआरजी डिजिटल कॉर्प प्रइवेट लिमिटेड पर फेक इनवॉइस के जरिए करीब 34 करोड़ रुपए का जीएसटी संबंधी फ्रॉड करने का आरोप है।  विजय पर सीजीएसटी एक्ट की धारा 132 (1)(सी) के तहत मामला दर्ज किया है।  

यह भी पढ़ें: ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की रिलीज डेट आई सामने, मेकर्स ने उठाया स्टार्स के लुक से पर्दा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय रत्नाकर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी फर्म हॉरिजन ऑउटसोर्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड से एनीमेशन और मैनपावर सर्विस के लिए फेक इनवॉइस किए हैं।

इस कंपनी पर पहले ही 170 करोड़ रुपए की जीएसटी धांधली का आरोप लगा चुका है, जिसके चलते 'हॉरिजन ऑउटसोर्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी सरकारी एजेंसियों के मुख्य निशाने पर है। 

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2014 में आई किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर आधारित है।

टॅग्स :अनुपम खेरजीएसटीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो