लाइव न्यूज़ :

मार्च तिमाही में दूरसंचार उद्योग का एजीआर क्रमिक आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 48,587 करोड़ रु: ट्राई

By भाषा | Updated: August 28, 2021 00:02 IST

Open in App

दूरसंचार उद्योग का समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में क्रमिक आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 48,587 करोड़ रुपये हो गया। दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। साल-दर-साल आधार पर एजीआर की वृद्धि 8.12 प्रतिशत रही। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए अपनी रिपोर्ट 'भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदर्शन संकेतक' में कहा, "मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के लिए दूरसंचार सेवा क्षेत्र का सकल राजस्व (जीआर) और समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) क्रमशः 66,784 करोड़ रुपये और 48,587 करोड़ रुपये रहा।" रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान सकल राजस्व में 6.17 प्रतिशत की कमी आयी जबकि एजीआर - जिस पर सरकार लाइसेंस शुल्क और अन्य शुल्क लगाती है - पिछली तिमाही की तुलना में मार्च 2021 तिमाही में 2.03 प्रतिशत बढ़ गया। वहीं मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में जीआर और एजीआर में पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में क्रमश: 1.11 प्रतिशत की गिरावट और 8.12 प्रतिशत रही है। दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही का लाइसेंस शुल्क 3,809 करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान 3,979 करोड़ रुपये हो गया। इस तिमाही में लाइसेंस शुल्क की तिमाही और साल दर साल वृद्धि दर क्रमशः 4.44 प्रतिशत और 10.40 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

कारोबारबुद्धू बक्से से ब्रॉडबैंड तक: खेत की जुताई से जन्मी वैश्विक क्रांति

कारोबारOctober TRAI data: 37.6 लाख गंवाए और जियो ने 38.47 लाख नए जोड़े?, जानिए भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?