लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना का राज्य सकल घरेलू उत्पाद 2020-21 में 9,78,373 करोड़ रुपये रहने का अनुमान

By भाषा | Updated: March 15, 2021 21:54 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 मार्च तेलंगाना की गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोमवार को कहा कि राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2020-21 में 9,78,373 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

बजट सत्र के पहले राज्य विधानमंडल की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा आकलन के अनुसार वित्त वर्ष 2020-21 में प्रति व्यक्ति आय और जीएसडीपी क्रमश: 2,27,145 रुपये और 9,78,373 करोड़ रुपये रहने की संभावना है।’’

राज्यपाल ने कहा कि राज्य राजकोषीय अनुशासन बनाये रखते हुए राजस्व संसाधन बढ़ाने पर भी ध्यान दे रहा है। राज्य ने अपना राजस्व बढ़ाया है और 2014 से (राज्य के गठन से) 2019 के बीच इसमें 17.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि राज्य का जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) 2013-14 में 4,51,580 करोड़ रुपये था जो 2019-20 में 114.71 प्रतिशत बढ़कर 9,69,604 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2013-14 में तेलंगाना की प्रति व्यक्ति आय 1,12,162 रुपये थी जो 2019-20 में बढ़कर 2,28,216 रुपये पहुंच गयी।

राज्यपाल ने कहा कि 2004 से 2014 के दौरान 54,052 करोड़ रुपये पूंजी व्यय किया गया जबकि 2014 से 2020 के दौरान यह 2.30 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पूंजी व्यय बजट अैर गैर-बजट कोष के माध्यम से किया गया।

कोविड-19 के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य संक्रमित मरीजों की मौत और उनके स्वस्थ्य होने के साथ-साथ महामारी के प्रबंधन में राष्ट्रीय औसत के मुकाबले बेहतर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है और सरकार ने 50 लाख लोगों को टीका लगाने को लेकर जरूरी व्यवस्था की है।

सुंदरराजन ने राज्य सरकार के विभिन्न विकास और कल्याणकारी कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब