लाइव न्यूज़ :

पेरिस को पछाड़ते हुए तेल अवीव बना सबसे महंगा शहर

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:53 IST

Open in App

तेल अवीव, दो दिसंबर (एपी) इज़राइल का तटीय महानगर तेल अवीव रहने के लिहाज से दुनिया के सबसे महंगे शहर के रूप में उभरा है।

इस शहर के निवासी वर्षों से यह शिकायत करते रहे हैं कि यह शहर बहुत ही महंगा है, क्योंकि रहने के लिए होने वाले खर्च काफी अधिक हैं, जिसमें उनकी तनख्वाह का एक मोटा हिस्सा चला जाता है।

अब एक नयी रिपोर्ट ने इन आशंकाओं को सही साबित कर दिया है। इकोनॉमिस्ट पत्रिका से जुड़े शोध समूह इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के अनुसार, तेल अवीव रहने के लिए सबसे महंगे शहर के रूप में उभरा है। पहले पांचवें सबसे महंगे स्थान पर रहने वाले तेल अवीव ने पेरिस और सिंगापुर जैसे अन्य महंगे स्थानों को भी पीछे छोड़ दिया है।

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में किराना और परिवहन लागत में वृद्धि की ओर भी इशारा किया। इस रिपोर्ट में अभी आवास की कीमतें शामिल नहीं हैं।

तेल अवीव के ज्यादा महंगे होने की एक वजह इसका इजरायल का आर्थिक केंद्र होना भी है। ऊंचे वेतन वाली तकनीकी नौकरियां देश भर से प्रतिभाओं को यहां आकर्षित करती हैं जो खानपान के दाम और मकान के किराये को बढ़ा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब