लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका: सीतारमण

By भाषा | Updated: July 9, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिये प्रौद्योगिकी की भूमिका पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों और प्रौद्योगिकियों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया।

मंत्री ने जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर की तीसरी बैठक से पहले इटली द्वारा आयोजित कर नीति और जलवायु परिवर्तन पर जी-20 उच्च स्तरीय कर परिचर्चा में डिजिटल तरीके से भाग लेते हुए उक्त बातें कही।

वित्त मंत्रालय के ट्वीट के अनुसार सीतारमण ने कहा कि भारत में बेहतर पर्यावरण परिणाम के लिए राजकोषीय नीति विकल्पों का उपयोग किया जा रहा है और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए रियायती कर दरें लागू हैं।

उन्होंने बेहतर पर्यावरणीय परिणाम के लिए भारत के नये ऊर्जा मानचित्र, डिजिटल नवप्रवर्तन और वैकल्पिक ईंधन, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और ऊर्जा दक्षता तथा वनीकरण को बढ़ावा देने जैसे देश के नवोन्मेषी नीतियों को भी साझा किया।

बाद में, एक अन्य ट्वीट में मंत्रालय ने कहा कि बैठक में महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए समन्वित वैश्विक वित्तीय और मौद्रिक प्रोत्साहन कार्यक्रमों के लिए अल्पकालीन एवं दीर्घकालिक दोनों दृष्टिकोण से वैश्विक आर्थिक पुनरूद्धार, स्वास्थ्य और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय ढांचा से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

ट्वीट में कहा गया है, ‘‘वित्त मंत्री सीतारमण ने कोविड-19 के नये प्रकारों के सामने आने के साथ वैश्विक आर्थिक जोखिम पर चर्चा की और महामारी से निपटने के लिये वित्त पोषण पर जी-20 उच्च स्तरीय स्वतंत्र समिति की रिपोर्ट का स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?