लाइव न्यूज़ :

5जी के साथ प्रौद्योगिकी नवोन्मेषण दूरसंचार क्षेत्र के भविष्य को फिर परिभाषित करेगा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली 13 अक्टूबर पांचवीं पीढ़ी की इंटरनेट सेवा यानी 5जी इंटरनेट के साथ तकनीकी नवाचार भारत में दूरसंचार क्षेत्र के भविष्य को फिर से परिभाषित करेगा और इससे स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, वित्तीय प्रौद्योगिकी, ई-कॉमर्स और मनोरंजन जैसे उद्योगों में कई अवसर पैदा होंगे। उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और डेलॉयट की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि निजी दूरसंचार क्षेत्र को भविष्य में उद्यमों से भारी मांग देखने की मिलेगी, जिसका अगुवाई परिचालन के लिए अच्छे वातावरण में सुरक्षा और उच्च गति की कनेक्टिविटी की जरूरत करेगी।

रिपोर्ट में कहा गया कि 5जी के साथ तकनीकी नवाचार भारत में दूरसंचार क्षेत्र के भविष्य को फिर से परिभाषित करेगा। साथ ही आगामी उद्योगों और प्रौद्योगिकियों के साथ दूरसंचार सेवाओं के जुड़ाव से यह क्षेत्र एक सेवाप्रदाता से सेवा में मददगार के रूप में बदलेगा।

डेलॉयट टच तोहमात्सु इंडिया एलएलपी (डेलॉयट) के साझेदार और दूरसंचार क्षेत्र के लीडर पीयूष वैश्य ने कहा, ‘‘5जी और सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के जरिये तेज गति वाला ब्रॉडबैंड शुरू होने से दूरसंचार पारिस्थितिकी तंत्र की प्रगति होगी और यह 100 करोड़ भारतीयों के जीवन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करेगा।’’

वही सीआईआई टेलीकॉम कन्वर्जेंस समिट 2021 के अध्यक्ष उमंग दास ने रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दूरसंचार क्षेत्र परिवर्तन के मुखाने पर खड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम