लाइव न्यूज़ :

टेक महिंद्रा, रीगेन कोराना वासयर की दवाई पेटेंट कराएंगी

By भाषा | Updated: May 2, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 मई सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा औषधि कंपनी रीगेन बायोसाइसेंज के साथ मिल कर एक ऐसी दवा के पेटेंट का आवेदन किया है जो कोरोना वायरस के शमन में कारगर हो सकती है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

टेक महिंद्रा के तकनीकी नवप्रवर्तन विभाग के वैश्विक प्रमुख एवं कंपनी की मार्कर्स लैब पहल के प्रकुख निखिल मल्होत्रा ने पीटीआई भाषा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रीगेन के साथ मिल कर पेटेंट हासिल करने आवेदन की तैयारी चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दवा का अभी और परीक्षण किया जाएगा।

मार्कर्स लैब टेक महिंद्रा की अनुसंधान एवं विकास इकाई है।

मल्होत्रा ने कहा, ‘ हमने एक औषधीय रसायन का विकास किया है जो कोराना वायरस के शमन में कारगर हो सकता है। हमने संयुक्त रूप से इस पर अपना पेटेंट कराने का आवेदन कर दिया है। हम यह प्रक्रिया पूरी होने से पहले इस औषधीय योगिक का नाम सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं।’

इस अवयव के विकास में दोनों कंपनियों का योगदान है। मार्कर्स लैब ने कोरोना वायरस का गणितीय प्रतिरूपण के आधार पर विश्लेषण किया। आणविक प्रतिरूपण अध्ययन के आधार पर टेक महिंद्रा और इस शोध में उसके साथ काम कर रही जैव प्रौद्योगिकी कंपनी रीगेन ने अमरीकी औषधि विनियामक एफडीए द्वारा मंजूर 8000 दवाओं की सूची में से 10 औषधीय रासयनिक अणुओं की पहचान की और उन पर अपने भागीदारों के साथ बेंगलूरू में आगे अनुसंधान शुरू किया ।

इस अनुसंधान में एक त्रि-बीमीय फेफड़े का सृजन कर इन अणुओं का परीक्षण शुरू किया गया। मल्होत्रा ने बताया कि इनमें एक अणु हमारे अनुसंधान के अनुकूल पाया गया । उन्होंने कहा , ‘ हमने गणितीय विश्लेषण और हमारे भागीदारों ने चिकित्सकीय परीक्षण किए।’

उन्होंने कहा कि यह अनुसंधान गणितीय विश्लेषण प्रौद्योगिकी के आधार पर भविष्य में नयी दवाओं की खोज की प्रौद्योगिकी तैयार करने का प्रयास भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब