लाइव न्यूज़ :

बचत योजना महिला सम्मान प्रमाणपत्र से मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस नहीं कटेगा, जानें क्या है नियम और स्लैब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2023 15:23 IST

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 16 मई को डाकघर बचत योजना के लिये स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) प्रावधान को अधिसूचित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला सम्मान प्रमाणपत्र योजना चालू वित्त वर्ष में शुरू की गयी।लड़की या किसी महिला के नाम पर खाता खोला जा सकता है।अधिकतम दो लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं।

नई दिल्लीः महिलाओं के लिए शुरू की गई बचत योजना महिला सम्मान प्रमाणपत्र से मिलने वाले ब्याज पर टीडीएस नहीं कटेगा। इसपर जो भी ब्याज मिलेगा, उस आय पर प्राप्तकर्ता को कर स्लैब के हिसाब से कर देना होगा।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 16 मई को डाकघर बचत योजना के लिये स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) प्रावधान को अधिसूचित किया है। इसके तहत लड़की या किसी महिला के नाम पर खाता खोला जा सकता है। महिला सम्मान प्रमाणपत्र योजना चालू वित्त वर्ष में शुरू की गयी।

इसमें अधिकतम दो लाख रुपये जमा किये जा सकते हैं। इसपर सालाना 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। जमा राशि दो साल में परिपक्व होगी। नांगिया एंडरसन इंडिया के भागीदार नीरज अग्रवाल ने कहा कि सीबीडीटी की अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र पर मिलने वाला ब्याज एक वित्त वर्ष में अगर 40,000 रुपये से अधिक नहीं है तो इस पर टीडीएस नहीं कटेगा।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘योजना के तहत 7.5 प्रतिशत ब्याज पर दो लाख रुपये की जमा राशि पर एक साल में 15,000 ब्याज बनेगा। दो साल में यह 32,000 रुपये होगा। ऐसे में कहा जा सकता है कि चूंकि किसी एक वित्त वर्ष में ब्याज 40,000 रुपये से कम है, ऐसे में टीडीएस नहीं कटेगा।’’ 

 

टॅग्स :वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्रीFinance DepartmentNirmal Sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

कारोबारकच्चे तेल की कीमतों में उछाल से फिलहाल महंगाई में कोई खास बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

क्राइम अलर्ट2017 में अनुराग पांडे से शादी, 2021 से 2025 के बीच बार-बार क्रूरता, चरित्र पर संदेह?, 9 महीने की गर्भवती पत्नी ज्योति पांडे पर पति और ससुराल वालों ने किया हमला

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत आगे?, बजट की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा

कारोबारक्या है ‘शी मार्ट’?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को दिया नया तोहफा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी