लाइव न्यूज़ :

कोच्चि के नवोन्मेष पार्क में 690 करोड रुपये का निवेश करेगी टीसीएस

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:43 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 सितंबर प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कोच्चि में एक नवोन्मेष पार्क स्थापित करने के लिए 690 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति जतायी है। इससे केरल सरकार की राज्य में निवेश आकर्षित करने की कोशिशें सफल होती दिख रही हैं।

राज्य सरकार ने कोच्चि के कक्कनड में स्थित किन्फ्रा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर और आईटी/आईटीईएस की खातिर एक इकाई स्थापित करने के लिए टीसीएस लिमिटेड को 36.84 एकड़ भूमि आवंटित की है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उद्योग मंत्री पी राजीव की उपस्थिति में शुक्रवार को यहां इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।

किन्फ्रा के प्रबंध निदेशक संतोष कोशी थॉमस और टीसीएस केरल के उपाध्यक्ष दिनेश पी थंपी ने सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

बयान के मुताबिक प्रस्तावित परियोजना को टीसीएस नवोन्मेष पार्क के नाम से जाना जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब