लाइव न्यूज़ :

68 साल बाद 'एअर इंडिया' की टाटा में होगी घर वापसी, विक्री में टाटा ग्रुप ने लगाई सबसे अधिक बोली

By अनिल शर्मा | Updated: October 1, 2021 12:08 IST

एअर इंडिया की बिक्री प्रक्रिया में टाटा समूह ने सबसे अधिक कीमत की बोली लगाकर बिड जीत ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी एयरलाइन एअर इंडिया (Air India) अब टाटा समूह के नियंत्रण में जाएगीएअर इंडिया की बिक्री प्रक्रिया में टाटा समूह ने सबसे अधिक कीमत की बोली लगाई

सरकारी एयरलाइन एअर इंडिया (Air India) अब टाटा समूह के नियंत्रण में जाएगी। ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रियों के एक पैनल ने कर्ज में डूबी सरकारी एअरलाइन एयर इंडिया के लिए टाटा संस की बोली की सिफारिश करने वाले प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। एअर इंडिया की बिक्री प्रक्रिया में टाटा समूह ने सबसे अधिक कीमत की बोली लगाकर बिड जीत ली है। 

एअर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) और स्पाइसजेट (SpiceJet) के अजय सिंह ने बोली लगाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इसकी घोषणा जल्द कर सकती है। दिसंबर तक टाटा को एअर इंडिया का मालिकाना हक मिल सकता है। टाटा के नियंत्रण में आने के बाद एअर इंडिया का नाम बदलकर महाराजा रखा जाएगा।

गौरतलब है कि एअर इंडिया की शुरुआत साल 1932 में टाटा समूह के जे. आर. डी. टाटा (JRD Tata) ने की थी।  जे. आर. डी. टाटा  खुद भी एक बेहद कुशल पायलट थे। हालांकि दूसरे विश्व युद्ध के वक्त विमान सेवाएं रोक दी गई थीं। जब विमान सेवाएं फिर से बहाल हुईं तो 29 जुलाई 1946 को टाटा एअरलाइंस का नाम बदलकर एअर इंडिया लिमिटेड कर दिया गया। आजादी के बाद 1947 में एअर इंडिया की 49 फीसदी भागीदारी सरकार ने ले ली थी। 

उधर, बिड पूरी होने के बाद टाटा संस के प्रवक्ता ने इस बाबत कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार घाटे में चल रही एअरलाइन में अपने पूरे हित को बेचने पर जोर दे रही है। अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय वाहक को चलाने के लिए सरकार को हर दिन लगभग 200 मिलियन रुपये का नुकसान होता है, जिससे 700 अरब रुपये ($9.53 बिलियन) से अधिक का नुकसान हुआ है। 

टॅग्स :एयर इंडियाबिजनेसभारतTata groupटाटाTata Company
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?