लाइव न्यूज़ :

TATA संस ने इल्कर आयसी को सौंपी एयर इंडिया की कमान, बनाया नया सीईओ और एमडी

By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2022 16:49 IST

एयर इंडिया के बोर्ड ने इल्कर आयसी के नाम को मंजूरी देने के लिए सोमवार 14 फरवरी को एक बैठक की थी। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी इस बोर्ड बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए थे।

Open in App

मुंबई: टाटा संस ने सोमवार को इल्कर आयसी को एयर इंडिया का नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्ट (MD) बनाया है। इल्कर आयसी तुर्की एयरलाइंस के चेयरमैन रहे हैं। एयर इंडिया के बोर्ड ने इल्कर आयसी के नाम को मंजूरी देने के लिए सोमवार 14 फरवरी को एक बैठक की थी। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी इस बोर्ड बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए थे।

एयर इंडिया के नए एमडी आयसी 51 वर्ष के हैं। उन्होंने साल 1994 में तुर्की की बिल्केंट यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की पढ़ाई की है। 1995 में उन्होंने इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी में पॉलिटिक साइंस पर एक रिसर्च प्रोजेक्ट किया था और उसके 1997 में उन्होंने इस्तांबुल की मरमारा यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस मास्टर प्रोग्राम पूरा किया।

वहीं द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, आयसी टर्किश फुटबॉल फेडरेशन, टर्किश एयरलाइंस स्पोर्ट्स क्लब और TFF स्पोर्टिफ एनोनिम सिरकेटी के बोर्ड मेंबर हैं। साथ ही वह कनाडाई तुर्की बिजनेस काउंसिल और यूएस-तुर्की बिजनेस काउंसिल के सदस्य भी हैं।

मालूम हो कि 27 जनवरी को एयर इंडिया की टाटा ग्रुप ने संभाली है। टाटा ग्रुप की कंपनी Talace Pvt Ltd ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में पूरी हिस्सेदारी और ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी AISATS में 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए सफल बोली लगाई थी। एयर इंडिया को 18,000 करोड़ रुपये में टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा है।

टॅग्स :एयर इंडियाटाटा संस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स