लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर-डीडीएल ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये कसी कमर

By भाषा | Updated: April 20, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लि. (टाटा पावर-डीडीएल) ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों, जल शोधन संयंत्रों जैसी जरूरी सेवाओं समेत अपने सभी ग्राहकों को 24 घंटे सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये स्मार्ट प्रौद्योगिकी का उपयोग, विद्युत की अतिरिक्त व्यवस्था समेत जरूरी कदम उठाये हैं।

उत्तरी दिल्ली में करीब 70 लाख ग्राहकों को बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा पावर डीडीएल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि गर्मी के महीनों में बिजली की मांग में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए 2,150 मेगावाट की अधिकतम मांग के अनुमान के मुकाबले 2,500 मेगावाट से अधिक बिजली की व्यवस्था की गयी है।

कंपनी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों, जल शोधन संयंत्रों, सड़कों पर बिजली समेत अपने सभी ग्राहकों को सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये स्मार्ट प्रौद्योगिकी का उपयोग, विद्युत की अतिरिक्त व्यवस्था समेत जरूरी कदम उठाये हैं।’’

उसने कहा कि बिजली की आपूर्ति बनाए रखने के लिए ‘ग्रिड एवं डिस्ट्रीब्यूशन ऑटोमेशन‘ जैसी आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है।

बयान के अनुसार टाटा पावर-डीडीएल के कर्मचारियों की विशेष टीम बिजली आपूर्ति में किसी तरह की रुकावट आने पर बिजली बहाल करने के लिए कोविड-19 से जुड़ी पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ चौबीसों घंटे काम कर रही है।

कंपनी ने कहा, ‘‘गर्मी के महीनों में बिजली की मांग में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए 2,150 मेगावाट की अधिकतम मांग के अनुमान के मुकाबले 2,500 मेगावाट से अधिक बिजली की व्यवस्था की गयी है। ताकि सभी आवश्यक सेवाओं को बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके और महामारी के कारण घर से काम कर रहे उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।’’

इसके अलावा, कंपनी ने रोहिणी और रानी बाग नेटवर्क में अत्याधुनिक बैटरी एनर्जी भंडार गृह(बीईएसएस) स्थापित किए हैं ताकि किसी भी आकस्मिक जरूरत के समय बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। ये भंडारण प्रणाली बिजली गुल होने के समय अस्पतालों और दिल्ली जल बोर्ड जैसी जगहों को बिजली की आपातकालीन आपूर्ति कर सकती हैं।

टाटा पावर-डीडीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गणेश श्रीनिवासन ने कहा,“टाटा पावर-डीडीएल विशेषकर इस कठिन समय में, अपने उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है... हमारी टीम बिजली की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। हम इस कठिन समय में आवश्यक सेवाओं की बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं...।’’

टाटा पावर-डीडीएल ने अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कई ऑनलाइन सेवाओं की भी शुरुआत की है। उपभोक्ता अब कंपनी के मोबाइल ऐप (टीपीडीडीएल कनेक्ट), वेबसाइट, चैटबॉट (रोशनी), टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 19124 के ज़रिए भी सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब