लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन महंगे हुए

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों के दाम बढ़ा दिए हैं। उत्पादन लागत में बढ़ोतरी तथा सेमीकंडक्टर कीमतों में वृद्धि की वजह से कंपनी ने यह कदम उठाया है।

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘उत्पादन की लागत में बढ़ोतरी, इस्पात, कीमती धातुओं तथा सेमीकंडक्टर की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी को इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है।’’ इससे पहले मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा आदि वाहन कंपनियां भी कीमतों में वृद्धि कर चुकी हैं।

टाटा मोटर्स ने कहा कि उसने अपने विभिन्न मॉडलों के दाम शून्य से 26,000 रुपये तक बढ़ाए हैं।

कंपनी ने कहा कि जिन ग्राहकों ने 21 जनवरी या उससे पहले यात्री वाहन बुक कराया है उन्हें कीमत वृद्धि से संरक्षण मिलेगा।

टाटा मोटर्स फिलहाल यात्री वाहन खंड में हैचबैक टियागो से लेकर एसयूवी हैरियर की बिक्री करती हैं। टियागो की दिल्ली शोरूम में कीमत 4.7 लाख रुपये है। वहीं हैरियर का दाम 19.1 लाख रुपये है।

कंपनी ने कहा कि उसके यात्री वाहन कारोबार में नई फोरएवर श्रृंखला की कारों और एसयूवी की मजबूत मांग देखी जा रही है। वित्त वर्ष 2020-21 में इनकी मांग इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 39 प्रतिशत बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या