लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने दिल्ली-एनसीआर में 10 नए शोरूम खोले

By भाषा | Updated: April 6, 2021 13:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल देशभर में अपने बिक्री नेटवर्क के विस्तार की योजना के तहत टाटा मोटर्स ने दिल्ली-एनसीआर में एक दिन में 10 नए वाहन शोरूम खोले हैं। इन शोरूम में यात्री वाहनों की पूरी श्रृंखला को रखा गया है।

विस्तार की योजना के तहत वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने दिल्ली में सात, गुरुग्राम में दो और फरीदाबाद में शोरूम खोला है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसके साथ ही क्षेत्र में अब कंपनी के 29 शोरूम हो गए हैं। टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष (बिक्री, विपणन एवं ग्राहक देखभाल) राजन अंबा ने बयान में कहा, ‘‘बेहतर बिक्री प्रदर्शन के बीच हम विस्तार कर रहे हैं। हमने आठ साल में सबसे ऊंची वार्षिक बिक्री दर्ज की है। वित्त वर्ष 2020-21 में हमने 2019-20 की तुलना में 69 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।’’

अंबा ने कहा कि कंपनी की नयी ‘फोरएवर’ श्रृंखला के उत्पादों की बाजार में स्वीकार्यता बढ़ रही है। नए नेटवर्क परिचालन विस्तार के जरिये हम ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन बेहतर अनुभव उपलब्ध कराएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब