लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 68 प्रतिशत बढ़कर 2,941 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 29, 2021 17:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में एकीकृत आधार पर 2,941.48 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। यह साल भर पहले की समान तिमाही के 1,755.88 करोड़ रुपये की तुलना में 67.52 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसका कुल राजस्व साल भर पहले के 71,676.07 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 75,653.79 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी को एकल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 638.04 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। एक साल पहले की अवधि में यह 1,039.51 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि इस दौरान एकल आधार पर राजस्व 10,842.91 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 14,630.60 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) को इस दौरान 43.9 करोड़ पाउंड का कर पूर्व लाभ हुआ। यह लाभ साल भर पहले की समान तिमाही में 12.1 करोड़ पाउंड था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब