लाइव न्यूज़ :

टाटा कंज्यूमर का दक्षता बढ़ाने के लिए वितरण नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण पर जोर

By भाषा | Updated: June 25, 2021 13:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को कहा कि कंपनी दक्षता बढ़ाने के लिए अपने वितरण नेटवर्क और आपूर्ति श्रृंखला का एकीकरण कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही चैनल भागीदारों के डिजिटलीकरण पर भी काम किया जा रहा है, ताकि अपने विस्तृत उत्पाद पोर्टफोलियो का लाभ उठाकर एफएमसीजी क्षेत्र में एक मजबूत खिलाड़ी बना जा सके।

चंद्रशेखरन, टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के अध्यक्ष भी हैं, ने कंपनी की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए कहा कि टीसीपीएल अगले सप्ताह सीधे उपभोक्ताओं को की जाने वाले पेशकश (डीटीसी मॉडल) के तहत अमेरिकी मूल की गुर्मे कॉफी ‘एट ऑ'क्लॉक’ लॉन्च करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कंपनी के पोर्टफोलियो में अब चाय, कॉफी, पानी, नमक, दालें, मसाले, फटाफट तैयार होने वाले भोजन, स्नैक्स शामिल हैं।’’

चंद्रशेखरन ने कहा कि इस विस्तारित उत्पाद पोर्टफोलियो का लाभ उठाकर वृद्धि के अगले स्तर को पाने के लिए टीसीपीएल अब दक्षता बढ़ाने पर जोर देगी और इसके लिए वितरण नेटवर्क और आपूर्ति श्रृंखला को एकीकृत किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब