लाइव न्यूज़ :

साल 2024 तक सड़क हादसे 50 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य: गडकरी

By भाषा | Updated: June 17, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनका लक्ष्य 2024 से पहले सड़क हादसों की संख्या और उनकी वजह से होने वाली मौतों में 50 प्रतिशत कमी लाना है।

उन्होंने साथ ही कहा कि सड़कों की गुणवत्ता सुधारने के लिए कोशिशें जारी हैं।

गडकरी ने इस बात पर दुख जताया कि सड़क सुरक्षा गतिविधियों को लेकर बीमा कंपनियों से ना के बराबर सहयोग मिलता है।

उन्होंने उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

मंत्री ने कहा, "देश में सड़क हादसों की वजह से (हर साल) करीब 1.5 लाख लोगों की जान जाती है। मेरा खुद का लक्ष्य 2024 से पहले हादसों और उनकी वजह से होने वाली मौतों की संख्या को 50 प्रतिशत कम करना है।"

उन्होंने कहा कि देश में 22 लाख चालकों की कमी है। इसलिए सरकार का 2,000 ड्राइविंग स्कूल खोलने का लक्ष्य है जिनमें खासतौर पर पिछड़े जिलों पर ध्यान दिया जाएगा।

गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय सड़कों की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत से ज्यादा सड़क हादसे सड़कों की इंजीनियरिंग से जुड़ी समस्याओं की वजह से होते हैं।

मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा दुनिया भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है और उनका मंत्रालय एक ‘इंटेलीजेंट’ यातायात प्रणाली का निर्माण कर रहा है। इसके अलावा एक स्वतंत्र सड़क सुरक्षा परिषद का गठन करने की योजना है जिसकी कमान एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के हाथों में होगी।

उन्होंने साथ ही कहा, "किसी की जान बचने से बीमा कंपनियों को सीधा-सीधा फायदा होता है। इसलिए वे विभिन्न सड़क सुरक्षा गतिविधियों के लिए अपना सहयोग दे सकती हैं। लेकिन बीमा कंपनियों से ना के बराबर सहयोग मिलता है और सरकारी बीमा कंपनियों से बिल्कुल सहयोग नहीं मिलता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब