लाइव न्यूज़ :

Tapti-Kanhan River Project: किसानों को होगा लाभ?, ताप्ती बेसिन पर महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश की पहल, सीएम मोहन यादव और देवेंद्र फडणवीस की बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2025 17:42 IST

Tapti-Kanhan River Project:सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पड़ोसी राज्यों के साथ नदी जल बंटवारे को संतुलित करते हुए किसानों और उद्योगों के हित में कार्य किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपरियोजना से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों को सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी।दोनों राज्यों में ताप्ती जल से करीब 1.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।

Tapti-Kanhan River Project: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में ताप्ती नदी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की। इस दौरान मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पड़ोसी राज्यों के साथ नदी जल बंटवारे को संतुलित करते हुए किसानों और उद्योगों के हित में कार्य किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई जिलों को सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से चर्चा कर ताप्ती और कन्हान नदी की लंबित परियोजनाओं को गति देने का निर्णय लिया गया है। इससे दोनों राज्यों में ताप्ती जल से करीब 1.23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।

बुरहानपुर, नेपानगर, खकनार, खालवा समेत कई जिलों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही नागपुर को पेयजल उपलब्ध होगा और छिंदवाड़ा में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा (उत्तर प्रदेश) और पार्वती-काली-सिंध (राजस्थान) परियोजनाओं के क्रियान्वयन के बाद अब महाराष्ट्र के साथ ताप्ती-कन्हान नदी परियोजना को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे दोनों राज्यों के जल संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित होगा और कृषि व औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

टॅग्स :मोहन यादवMadhya Pradeshमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित