लाइव न्यूज़ :

दक्षिण बंगाल में ईंधन संकट के बीच टैंकर हड़ताल वापस

By भाषा | Updated: August 7, 2021 15:21 IST

Open in App

कोलकाता, सात अगस्त इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) द्वारा नयी परिवहन दरों को फिलहाल टालने के बाद ईंधन टैंकरों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। टैंकर हड़ताल बृहस्पतिवार को शुरू हुई थी। इससे दक्षिण बंगाल के सैकड़ों पेट्रोल पंपों पर ईंधन का संकट पैदा हो गया था।

डीलरों ने बताया कि कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के सैकड़ों पेट्रोल पंपों पर ईंधन समाप्त हो गया था।

हावड़ा में आईओसी के मौरीग्राम डिपो का टैंकर संघ नई निविदा निकाले जाने के बीच ईंधन परिवहन की दरों में कटौती के बाद हड़ताल पर चला गया था।

पश्चिम बंगाल टैंकर संघ की मौरीग्राम इकाई के सचिव राजकुमार चटर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आईओसी ने मौजूदा दरों को अभी जारी रखा है ताकि और बातचीत की जा सके तथा सामान्य आपूर्ति बरकरार रखी जा सके।’’

आईओसी के एक प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की कि हड़ताल वापस ले ली गई है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में हुई बातचीत का ब्योरा नहीं दिया। हड़ताल से क्षेत्र के करीब 900 से 1,000 पेट्रोल पंप प्रभावित हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब