लाइव न्यूज़ :

आईबीपीएस योजना के तहत रोजगार सृजन में तमिलनाडु दूसरे स्थान पर

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:29 IST

Open in App

चेन्नई, 19 जून केंद्र द्वारा शुरू की गई इंडिया बिजनेस प्रोसेस आउसोर्सिंग प्रमोशन स्कीम (आईबीपीएस) के तहत नए रोजगार के सृजन के मामले में तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है।

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईबीपीएस योजना से दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों मे कई आईटी और बीपीओ कंपनियों का विस्तार हुआ है।

आईबीपीएस योजना के तहत आंध्र प्रदेश ने सबसे अधिक 12,234 नए रोजगार के अवसरों का सृजन किया है। उसके बाद 9,401 नौकरियों के साथ तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है। एसटीपीआई की ओर से जारी बयान के अलावा इनके अलावा पंजाब, ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार में रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है।

एसटीपीआई इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय है। यह इंडिया बीपीओ प्रमोशन योजना की क्रियान्वयन एजेंसी है।

बयान में कहा गया है कि हाल के बरसों में आईबीपीएस ने दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में 40,000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों का सृजन किया है। इनमें से 38 प्रतिशत नौकरियां महिलाओं को मिली हैं। पिछले साल के दौरान इन इकाइयों ने 3,000 से अधिक अतिरिक्त रोजगार के अवसरों का सृजन किया।

एसटीपीआई के महानिदेशक ओंकार राय ने कहा, ‘‘बीपीओ प्रमोशन योजना को बीपीओ उद्योग की ओर से काफी उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया मिली है। अभी योजना के तहत 47,043 सीटों पर 252 बीपीओ/ आईटीईएस इकाइयां परिचालन में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित