लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु ने केन्द्र से कहा कि उर्वरकों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें

By भाषा | Updated: August 30, 2021 19:30 IST

Open in App

केंद्र सरकार को आवंटन के अनुसार तमिलनाडु को उर्वरकों की पूर्ण और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। केन्द्र को इसके लिये दक्षिणी राज्य और पड़ोसी पुडुचेरी के बंदरगाहों में आयातित उर्वरक को उतारने की व्यवस्था करनी चाहिए। राज्य सरकार ने सोमवार को केंद्र से इसका आग्रह किया। कृषि मंत्री, एमआरके पन्नीरसेल्वम ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखे एक पत्र में कहा कि हालांकि, केंद्र ने अप्रैल 2021-अगस्त 2021 की अवधि के लिए तमिलनाडु को 3.838 लाख टन यूरिया आवंटित किया, लेकिन उर्वरक फर्मो ने केवल 2.56 लाख टन उर्वरक ही तमिलनाडु को आपूर्ति किया। यह 1.278 टन की कमी है। पन्नीरसेल्वम ने कहा कि इसके अलावा, डी-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) के संबंध में 33,000 टन की कमी है क्योंकि इसी अवधि के लिए 1.20 लाख टन के आवंटन के मुकाबले प्राप्ति केवल 87,000 टन की हुई है। लगभग 25.40 लाख एकड़ में सभी फसलों के लिए आवश्यकताओं को देखते हुए तमिलनाडु में यूरिया और डीएपी की आवश्यकता बढ़ गई है। कृषि मंत्री ने कहा कि इसलिए, यदि उर्वरकों की आपूर्ति में कमी जारी रहती है, तो यह फसल उत्पादन को प्रभावित करेगा और किसानों की आय में कटौती करेगा। साथ ही, उन्होंने केंद्र से तमिलनाडु और पड़ोसी पुडुचेरी में बंदरगाहों में आयातित उर्वरक कार्गो को उतारने की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'उत्तर भारतीय सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं', तमिलनाडु के कृषि मंत्री का विवादित बयान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका