लाइव न्यूज़ :

टी सामीनाथन केआईओसीएल के सीएमडी बने

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी केआईओसीएल ने मंगलवार को कहा कि कंपनी में निदेशक रहे टी सामीनाथन को कंपनी का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि सामीनाथन ने मंगलवार से कंपनी के सीएमडी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

केआईओसीएल ने कहा, ‘‘इस्पात मंत्रालय ने कंपनी के निदेशक (वाणिज्यिक) टी सामीनाथन को कंपनी का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक यानी 31 मई 2024 तक, या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, होगा।’’

सामीनाथन के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा है। लौह अयस्क खनन के क्षेत्र में उनका तीन दशक से अधिक का अनुभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग