लाइव न्यूज़ :

Switch Mobility UK: 200 लोग होंगे बेरोजगार?, स्विच मोबिलिटी की शेरबर्न इकाई में लगेगा ताला!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 21:48 IST

ब्रिटेन में एक महत्वपूर्ण वाहन पार्क है, जिसे हम सेवा देना चाहते हैं और अपने ग्राहकों को सुविधा देना जारी रखना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहम कंपनी में बिक्री बाद की सेवा गतिविधियों को जारी रखना चाहते हैं।छंटनी की संख्या लगभग 200 हो सकती है।कर्मचारियों के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दे दी है।

नई दिल्लीः वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लीलैंड ने बुधवार को कहा कि उसकी इकाई स्विच मोबिलिटी लि., यूके के निदेशक मंडल ने अपने शेरबर्न संयंत्र में विनिर्माण और असेंबली गतिविधियों को बंद करने के लिए कर्मचारियों के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इससे 200 लोगों की नौकरियां जा सकती हैं। स्विच मोबिलिटी लि., यूके अशोक लेलैंड की अनुषंगी की अनुषंगी कंपनी है। यह इलेक्ट्रिक बसों की विनिर्माता है, जिसकी मौजूदगी ब्रिटेन और यूरोप में है। अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमारी योजना ब्रिटेन में विनिर्माण और असेंबली गतिविधियों की समाप्ति को लेकर कंपनी के कर्मचारियों के साथ परामर्श करना है...।’’ हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘हम कंपनी में बिक्री बाद की सेवा गतिविधियों को जारी रखना चाहते हैं।

इसका कारण हमारे पास ब्रिटेन में एक महत्वपूर्ण वाहन पार्क है, जिसे हम सेवा देना चाहते हैं और अपने ग्राहकों को सुविधा देना जारी रखना चाहते हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि इस कदम से कितनी नौकरियां प्रभावित होंगी, अग्रवाल ने कहा, ‘‘जहां तक स्विच, यूके में कर्मचारियों की बात है, हमारे पास लगभग 240 लोग हैं... छंटनी की संख्या लगभग 200 हो सकती है।

हालांकि, यह सब परामर्श प्रक्रिया के दौरान स्पष्ट किया जाएगा।’’ परामर्श प्रक्रिया पूरी होने की समयसीमा के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हमें कम-से-कम 45 दिन देने होंगे। इसलिए मैं कहूंगा कि यह 45 से 90 दिन के भीतर होना चाहिए।’’ इससे पहले दिन में, अशोक लेलैंड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ब्रिटेन में समग्र बस विनिर्माण क्षेत्र में जारी आर्थिक अनिश्चितता... के मद्देनजर, स्विच यूके के निदेशक मंडल ने आज कर्मचारियों के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दे दी है। जो संभावित रूप से इसकी शेरबर्न इकाई में विनिर्माण और असेंबली गतिविधियों को समाप्त कर सकती है।’’

हालांकि, स्विच, यूके की ब्रिटेन के बाजार से बाहर निकलने की कोई योजना नहीं है। शेरबर्न सुविधा की उत्पादन क्षमता 80-100 यूनिट प्रति माह है। यह पूछे जाने पर कि कंपनी नये उत्पादों के साथ ब्रिटेन के बाजार को कैसे सेवा देगी, अग्रवाल ने कहा कि स्विच कुछ चीजों का आकलन कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें से एक यह है कि हमारे पास दुनिया भर में विभिन्न वैकल्पिक विनिर्माण स्थल हैं और ये विनिर्माण स्थल उन बसों का उत्पादन करने में बहुत सक्षम हैं जो हम ब्रिटेन में बना रहे हैं...।’’

टॅग्स :नौकरीअशोक लेलैंडब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां