लाइव न्यूज़ :

स्विस रे लगभग 920 करोड़ रुपये में पेटीएम इंश्योरटेक में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी

By भाषा | Updated: October 27, 2021 14:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा फर्म पेटीएम ने बुधवार को कहा कि स्विट्जरलैंड स्थित प्रमुख पुनर्बीमा कंपनी स्विस रे लगभग 920 करोड़ रुपये में पेटीएम इंश्योरटेक में 23 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी।

पेटीएम की बीमा इकाई- पेटीएम इंश्योरटेक (पीआईटी), बीमा उत्पादों को विकसित करने के लिए पेटीएम के ग्राहक आधार और कारोबारी तंत्र का लाभ उठाने की योजना बना रही है।

पीआईटी में निवेश के जरिए स्विस रे और पेटीएम बाजार में बीमा की पहुंच को बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

पेटीएम ने एक बयान में कहा, ‘‘स्विस रे कुल 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए (इक्विटी शेयरों और अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय तरजीही शेयरों के जरिए) लगभग 920 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।’’

पेटीएम इंश्योरटेक द्वारा रहेजा क्यूबीई के अधिग्रहण के बाद पीआईटी में निवेश किया गया है।

पेटीएम के चेयरमैन, एमडी और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा, ‘‘हम अपने बीमा क्षेत्र के लिए एक प्रमुख रणनीतिक निवेशक के रूप में स्विस रे के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं। यह सामान्य बीमा उत्पादों को आम लोगों तक ले जाने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब