लाइव न्यूज़ :

सुप्रिया लाइफसाइंस के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 5.69 गुना अभिदान

By भाषा | Updated: December 17, 2021 22:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर सुप्रिया लाइफसाइंस लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को दूसरे दिन 5.69 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़े के अनुसार आईपीओ के तहत पेश किए गए 1,45,28,299 शेयरों के मुकाबले 8,27,05,698 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 25.38 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 2.90 गुना तथा योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के मामले में 53 प्रतिशत अधिक अभिदान मिला।

खुदरा निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया के बाद बृहस्पतिवार को आईपीओ के पहले दिन कंपनी के आईपीओ को पूर्ण अभिदान मिल गया था।

सुप्रिया लाइफसाइंस के आईपीओ में 200 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और 500 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल हैं। मूल्य दायरा 265-274 रुपये प्रति शेयर है।

इससे पहले बुधवार को कंपनी ने एंकर निवेशकों से 315 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब